{"_id":"2ec2baeee4d1a6523ccd56253d262419","slug":"rohtak-honour-killing-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक ऑनर किलिंग : दबंगई फैलाने वाले परिवार का ये अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ऑनर किलिंग : दबंगई फैलाने वाले परिवार का ये अंजाम
रोहतक/अनिल शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के गांव गरनावठी में बुधवार को हुई ऑनर किलिंग में मृतका निधि के परिवार की दबंग छवि की वजह से पूरे गांव के मुंह पर ताला लगा हुआ है।
दबी जुबान में ग्रामीण कह रहे हैं कि परिवार के डर की वजह से ही प्रेमी जोड़े निधि और धर्मेंद्र की हत्या वाले दिन किसी ने पुलिस को फोन नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि शुरू से ही निधि का परिवार अपनी दहशत गांव में बनाकर रखता है। अब पुलिस इस परिवार के चार लोगों समेत कार चालक को गिरफ्तार कर चुकी है। युवती के घर पर ताला लगा हुआ है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि भरी पंचायत में किसी निर्णय को लेकर युवती के पिता नरेंद्र ने पंचायती व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद तो यह परिवार अभिमान से चूर हो गया था।
बड़े कुनबे का है राजनीति में भी दखल
युवती के पिता नरेंद्र उर्फ बिल्लू के पास दो एकड़ जमीन है और वह गांव में खेती के साथ-साथ फार्म हाउस पर कुत्तों को भी पालता है। हत्यारोपी नरेंद्र के दादा के सात भाई हैं। इस वजह से ही गांव में नरेंद्र के परिवार का दबदबा रहा है। कुनबा बड़ा होने के कारण पंचायती चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में भी उनकी पकड़ रहती है। घटना वाले दिन जब युवती के पिता और चाचा ने धर्मेंद्र की हत्या कर शव को उनके घर के बाहर फेंका तो युवक के परिजन डर गए। उन्हें यह डर सता रहा था कि कहीं पूरे परिवार पर ही हमला न बोला जाए। इसी डर में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अब युवती का पूरा परिवार जेल में है। इस वजह से उनके घर पर ताला लटका हुआ है।
भाई करता था युवती की जासूसी
पूछताछ के दौरान मृतका के पिता नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्हें निधि की हरकतों पर पहले से ही शक था और उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। वे दोनों को सबक सिखाने की ताक में थे। जब निधि ड्राइंग कोर्स के लिए रोहतक जाती तो उसका भाई सन्नी उसकी जासूसी करता था। पूरे मामले को लेकर युवती के दादा रामेश्वर का कहना है कि लड़की की गलती के कारण पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। कुनबे के दूसरे सदस्य भी अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। उन्हें भी यह डर है कि कहीं पुलिस इस मामले में उन्हें भी शामिल न कर ले।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग की टीम करेगी दौरा
गांव गरनावठी में ऑनर किलिंग को लेकर मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। सोमवार को आयोग की टीम गांव का दौरा करेगी। हालांकि इस बारे में एसपी राजेश दुग्गल का कहना है कि अभी उनके पास इस तरह की जानकारी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अगर इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह है मामला
गरनावठी के एक ही गौत्र के निधि और धर्मेंद्र में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को वे घर से फरार हो गए। बुधवार को युवती के परिजन उन्हें बहादुरगढ़ से अगवा कर ले आए और गांव में लाकर दोनों की गर्दन काट दी। युवती के शव को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर आकर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने युवती के पिता नरेंद्र, चाचा रविंद्र, भाई सन्नी, मां रीटा और कार चालक महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
सम गौत्र में शादी के खिलाफ बने कानून : सांगवान
भिवानी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 1992 के प्रस्ताव नंबर चार के तहत दुनिया के किसी भी समाज की परंपराओं की रक्षा करना उस देश की सरकार का प्रथम कर्तव्य बनता है। हरियाणवी समाज में सम गौत्र छोड़कर विवाह करने की एक प्राचीन परंपरा रही है, जिस पर सख्ती से पालन किया जाता है। इस परंपरा के अनुसार समान गौत्र युवक और युवतियों को बहन भाई का दर्जा प्राप्त है। इसी उल्लंघना पर ऑनर किलिंग के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च से खुलासा हुआ है कि सम गौत्र में शादी करने से बीमारियां बढ़ती हैं।