फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   robbed five lakh recovered

व्यापारी से लूटे पांच लाख बरामद

Sun, 29 Sep 2013 12:00 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 29 Sep 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
robbed five lakh recovered
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की चीका शाखा से एक व्यापारी से लूटे गए पांच लाख
विज्ञापन
रुपयों को बरामद कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बुधवार को गुहला में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से एक मिलर की एक युवक पांच लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसमें पुलिस द्वारा कई जगह छापेमारी की जा रही थी। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया।
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचे के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों ने अहम भूमिका अदा की, लेकिन सीसीटीवी की फुटेज में आरोपियों की तस्वीर साफ न होने के कारण काफी दिक्कत पेश आई। बावजूद इसके पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे ही चोरों तक पहुंच सकी। थाना प्रभारी ने बताया लूट की घटना में चीका गांव के राजा सिंह को गिरफ्तार कर उससे पांच लाख रुपये की बरामदगी कर ली है। आरोपी पहले कहता रहा कि उन्हें तो पैसों से भरा बैग रास्ते में पड़ा मिला था।

जिसको उठाकर वह अपने घर ले गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज कुछ और ही बता रही थी। फुटेज के अनुसार आरोपी घटना के समय बैंक में मौजूद था। इसके आधार पर पुलिस ने शक के चलते उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की रकम होने की बात कबूल ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में तो कैद हो गई थी, आरोपियों की कैमरों में कैद तस्वीर साफ न होने से आरोपी पहचान में नहीं आ रहे थे। थाना प्र्रभारी कश्मीर सिंह ने दावा किया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed