फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Zonal Youth Festival begins; students participate in choreography and folk songs.

Rewari News: जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू, विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, लोकगीत में लिया हिस्सा

Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Zonal Youth Festival begins; students participate in choreography and folk songs.
जोनल यूथ फेस्टिवल में मंच पर प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद
कोसली। स्थानीय कृष्णा डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के 9वें जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के पहले दिन कोरियोग्राफी, स्किट, हरियाणवी साफा मेकिंग, कव्वाली, लोकगीत, कविता, जनरल क्विज, डिक्लेमेशन, क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी कला, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। अलग-अलग विधाओं में प्रतिभागियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। आईजीयू के रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. करण सिंह, डिप्टी यूथ वेलफेयर प्रो. डॉ. अदिति शर्मा और असिस्टेंट डिप्टी यूथ वेलफेयर सुशांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें दूसरे महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ अपने विचार और सांस्कृतिक अनुभव साझा करने का मंच मिलता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed