{"_id":"618abc10e220c601f0244ce8","slug":"youths-ransacked-the-bus-case-registered-rewari-news-rtk6293753189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर युवकों ने तोड़फोड, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पर युवकों ने तोड़फोड, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के समीप कार सवार युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर की बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक-परिचालक ने पुलिस को बताया है कि आरोपी अपने बस के टाइम पर आने की बात कह रहे थे। शिकायत मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के जिला झुंझनूं के गांव पचेरी खुर्द निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जयपुर के विकास ट्रैवर्ल्स की बस में बतौर परिचालक कार्यरत है। जिला महेंद्रगढ़ के गांव गोदबलावा निवासी सुरेश कुमार बस में चालक लगा हुआ है। सोमवार दोपहर को दोनों जयपुर से दिल्ली के लिए यात्री भरकर चले थे और देर शाम को जब एनएच-71 के समीप संगवाड़ी गांव के समीप पहुंचे तभी एक काले रंग की बगैर नंबर की कार चालक ने उनकी बस को रुकवा लिया।
बस के रुकने के बाद कार से 4-5 युवक उतरे जिनके हाथों में डंडे थे। आरोपियों ने बस के दोनों साइड के शीशे, मेन ग्लास, चारों साइड के ग्लास, स्लीपर सीटों के ग्लास तोड़ दिए। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि चार दिन से हमारी बस के टाइम पर आ रहे हो। परिचालक ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और केस दर्ज कर लिया।