फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annual accounts presented at the general meeting of the Mata Ramabai Social Upliftment Organization

Rewari News: माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की आमसभा में पेश किया वार्षिक लेखा-जोखा

Tue, 27 Oct 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Annual accounts presented at the general meeting of the Mata Ramabai Social Upliftment Organization
आमसभा में पेश लेखा-जोखा पेश करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के परिसर में प्रधान इंजीनियर बुधराम पंवार की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सदस्यता अनुमोदन, नए आवेदनों की स्वीकृति, कार्यकारिणी का विस्तार कर 21 सदस्य करने और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी की ओर से पर्यवेक्षक कमांडेंट राजकुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि बैठक में कोषाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर ने वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट तथा एक अप्रैल से 30 सितंबर तक की प्राप्तियों और भुगतानों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्था की स्थापना से अब तक आयोजित कार्यक्रमों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों के प्रशासनिक और वित्तीय सवालों के जवाब भी दिए गए। पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।

बैठक के दौरान संस्था प्रधान ने मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर आचार संहिता की घोषणा की। इसके बाद आगामी चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा हुई और 13 दिसंबर को संस्था के आम चुनाव कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed