फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AQI reaches 94; relief from pollution

Rewari News: एक्यूआई 94 पहुंचा, प्रदूषण से मिली राहत

Tue, 27 Oct 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
AQI reaches 94; relief from pollution
नाईवाली चौक से दोपहर के समय गुजरते वाहन। संवाद
रेवाड़ी। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है। दो दिन पहले तक एक्यूआई का स्तर 160 दर्ज किया गया था।अब एक्यूआई का स्तर घटकर 94 पर आ गया है। इससे लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से ही धूप निकलने के कारण दिन में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और शाम के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed