{"_id":"6adfa244a65f21309a056f86","slug":"four-ponds-are-being-prepared-for-250-devotees-for-chhath-rewari-news-c-198-1-rew1001-247788-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छठ के लिए 250 श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे चार कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छठ के लिए 250 श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे चार कुंड
Tue, 27 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोलहाराही तालाब के घाट की सफाई करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल और भिवाड़ी में छठ पूजा महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने छठ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोलहराही तालाब के चारों तरफ पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्यों ने सफाई कर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार कुंड बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक साथ करीब 250 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
दिवाली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले छठ पर्व पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। पर्व के आयोजन को लेकर रविवार को रेवाड़ी में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया और पूजा स्थलों को तैयार करने का काम शुरू किया गया।
छठ पूजा की तैयारी करवा रहे अश्विनी ने बताया कि सेक्टर एक स्थित सोलहराही तालाब पर पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्यों ने सफाई कर झाड़ियां हटाईं और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
समिति से जुड़े भोला चौधरी, शिव शंकर, हरिश्चंद्र, अश्विनी कुमार और मंगलदेव सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पहली बार दोनों दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन भी होगा।
कोनसीवास रोड पर बन रहे कृत्रिम घाट
श्याम वाटिका के सामने कोनसीवास रोड पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं। समिति के प्रधान राजीव यादव, संजय मिश्रा, विमल ठाकुर और प्रेम प्रकाश सहित अन्य सदस्यों ने रविवार को पूजा स्थल के आसपास सफाई अभियान चलाया और श्रमदान कर घाट निर्माण का कार्य शुरू किया। राजीव यादव ने बताया कि आयोजन से पहले महर्षि वाल्मीकि चौक से कोनसीवास रोड तक तथा पोसवाल चौक से कार्यक्रम स्थल तक सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है। उन्होंने कहा कि समिति पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने और समाज में एकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।