फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth who runs hookah shop commits suicide

हुक्का की दुकान चलाने वाले युवक ने की आत्महत्या

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth who runs hookah shop commits suicide
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में हुक्का की दुकान चलाने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर गोकल बाजार स्थित कायस्थवाड़ा में हुक्का की दुकान चलाने वाले अमन वर्मा (30) ने दुकान के ऊपर ही अपना घर बनाया हुआ है। घर में उसके अलावा परिवार के अन्य लोग भी रहते हैं। रोजाना की तरह रात में वह अपने कमरे में सोया हुआ था। सोमवार सुबह उसने कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद गोकल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई हिमांशु ने बताया कि अमन के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने हीरा लाल व उसके बेटे प्रवीण को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह सुसाइड नोट एक डायरी में लिखा गया था, जिस पर अमन ने साइन भी किए हुए हैं। परिजनों ने सुसाइड नोट को सिटी पुलिस के हवाले कर दिया है। हिमांशु ने आरोप लगाया कि हीरालाल और उसके बेटे ने अमन की दुकान के सामने ही दुकान खोली हुई है। आरोप है कि वे उसे आए दिन परेशान करते थे। दीपावली से पहले भी अमन के पास एक बंदे को भेजकर धमकी दिलवाई गई थी। पुलिस ने हीरालाल व उसके बेटे प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमन ने करीब डेढ़ साल पहले हुक्का की दुकान खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed