{"_id":"640a1aef7cf79820fa0bc986","slug":"youth-strangled-to-death-in-enmity-rewari-news-c-17-1-88653-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या
Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला उत्तम नगर में दुल्हेंडी पर बुधवार की शाम को करीब एक साल पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने एक युवक की गर्दन में तेजधार हथियार घोंप दिया। उसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए एक अन्य युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
त्योहार पर युवक की हत्या की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वीरवार को नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व भी इन्हीं आरोपियों ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया था, लेकिन समझौता हो गया था।
पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड पर गुप्ता मेटल के पीछे रहने वाला युवक संदीप उर्फ भोली अपने एक दोस्त के साथ मोहल्ला उत्तम नगर में एक दोस्त के पास मिलने गया था। वहां पर संदीप का रास्ते में उत्तमनगर निवासी कृष्ण व उसका भाई दिनेश सहित कुछ युवकों ने रोक लिया तथा उनके साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने संदीप की गर्दन में तेजधार हथियार घोंप दिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव कराने आए एक अन्य युवक पर भी आरोपियों हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल संदीप को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीट-पीट कर हत्या की वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना एसएचओ संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने युवक के शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उत्तम नगर निवासी दिनेेश, भोलू व कुछ अन्य युवकों ने पहले भी संदीप पर हमला किया था।
शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों कृष्ण व दिनेश को राउंडअप कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वैसे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों का आरोप है कि पहले भी आरोपियों ने हमला किया था।
-संजय कुमार, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन