{"_id":"66563b5e00db5a13210ef3b7","slug":"youth-returning-from-duty-dies-in-road-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-204930-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Wed, 29 May 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड स्थित बिठवाना चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बावल स्थित प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। उसकी पहचान गुरुग्राम के बसई रोड निवासी अरविंद (33) के रूप में हुई है।
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। हालांकि हादसे में कार की नंबर प्लेट गिरने से रजिस्ट्रेशन नंबर का पता चल गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तलाश कर रही है। अरविंद के दोस्त शुभम ने बताया कि बी शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद वे दोनों अलग-अलग बाइक से वापस रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। बिठवाना के समीप पहुंचने के बाद जैसे ही अरविंद ने अपनी बाइक को यूनिक विहार की तरफ मोड़ा तो अचानक रेवाड़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। शुभम ने बताया कि टक्कर लगने के बाद अरविंद काफी दूर तक उछला और सड़क पर गिर गया। हादसे के वक्त वह चंद कदम पीछे ही था। उसने तुरंत अपनी बाइक को रोका और अरविंद को संभालते हुए तुरंत एंबुलेंस को कॉल की।
इस बीच आरोपी चालक मौके से भाग गया। साथ ही अरविंद को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।ं