{"_id":"69c6c6279d55f57563061c9a","slug":"youth-raised-demands-related-to-employment-and-education-in-the-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-235754-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अभियान में युवाओं ने उठाईं रोजगार व शिक्षा से जुड़ी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अभियान में युवाओं ने उठाईं रोजगार व शिक्षा से जुड़ी मांगें
विज्ञापन
बावल चौक के पास अपनी बात रखते युवा। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। बावल चौक के पास आयोजित बैठक में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने युवाओं की समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान युवाओं ने संगठन से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
युवाओं ने बताया कि वे इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
युवाओं ने मांग रखी कि केंद्र और हरियाणा सरकार को एसएससी की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करना चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। साथ ही, आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं ने 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण 20 प्रतिशत सब्सिडी के साथ देने की बात कही। वहीं उच्च शिक्षित युवाओं के लिए उद्योग स्थापित करने हेतु 20 करोड़ रुपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर और 20 प्रतिशत सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 58 से 60 वर्ष की आयु तक गुजारा भत्ता देने, परीक्षा व इंटरव्यू के लिए यात्रा में बस, ट्रेन और हवाई किराए में छूट देने तथा निजी वाहनों पर टोल टैक्स माफ करने की भी मांग रखी गई।
कोचिंग, लाइब्रेरी और ट्यूशन के लिए आने वाले युवाओं को भी नियमित छात्रों की तरह रियायती बस पास सुविधा देने की मांग प्रमुख रही।
इस अवसर पर अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं की सभी जायज मांगों का मसौदा तैयार कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखे जाएंगे। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक और बीके राम सिंह मौजूद रहे।