{"_id":"6a9c58c0b2670b9b9e09fcd7","slug":"youth-dies-in-road-accident-companion-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-244943-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पाल्हावास मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक कंपनी कर्मी की मौत हो गई। उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव नागलिया रणमोख निवासी परमानंद और गांव के ही रहने वाले मोनू पाल्हावास में एक मेगामार्ट में काम करते थे। शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद दोनों अपने किसी दोस्त के घर जागरण और भंडारे में शामिल होने चले गए।
देर रात गांव आते समय रेवाड़ी-रोहतक रोड पर पाल्हावास मोड़ के पास अचानक ब्रेकर आने से बाइक धीरे करने के लिए ब्रेक लगाए जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद परमानंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परमानंद के पिता ड्राइवर हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा परमानंद पिछले कुछ महीनों से कंपनी में काम करता था।