फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies after being hit by goods train, not identified

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, शनाख्त नहीं

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train, not identified
रेवाड़ी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेवाड़ी से दिल्ली की ओर करीब तीन किलोमीटर दूर मालगाड़ी से टकरा गया। इसको घायल अवस्था में एम्बुलेंस से स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए भिजवा दिया। वहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसने नीली शर्ट और जींस पैंट पहनी हुई है। कमर पर काली बेल्ट बंधी है। इसके पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके शव को पहचान के लिए पीजीआई रोहतक के शवगृह में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed