{"_id":"6990bbcb4bf3ee2d3e0c2170","slug":"youth-accused-of-camel-smuggling-arrested-4-camels-and-pickup-seized-rewari-news-c-198-1-fth1001-233610-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऊंट तस्करी का आरोपी युवक गिरफ्तार, 4 ऊंट व पिकअप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऊंट तस्करी का आरोपी युवक गिरफ्तार, 4 ऊंट व पिकअप जब्त
Sat, 14 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। भिवाड़ी थाना पुलिस ने ऊंट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मादा ऊंट और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी की रात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान से हरियाणा की ओर ऊंटों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राम चौक, भिवाड़ी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाया गया।
पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम फरहान उर्फ रहमान मेव निवासी सलुम्बा, जिला नूंह (मेवात) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप में चार मादा ऊंट ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। ऊंटों के पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे तथा उनके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने तत्काल वाहन व ऊंटों को जब्त कर आरोपी को राजस्थान ऊंट वध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जब्त ऊंटों का पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा उन्हें चारा-पानी की उचित व्यवस्था के लिए बाबा मोहनराम गौशाला, काली खोली, मिलकपुर में भेजा गया। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और संभावित तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।