फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young voters showed enthusiasm, voted in the name of development

Rewari News: युवा वोटरों में दिखा उत्साह, विकास के नाम पर किया मतदान

Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Young voters showed enthusiasm, voted in the name of development
नैंसी कुमारी,
धारूहेड़ा। नगर पालिका के चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में मताधिकार के प्रयोग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। युवाओं ने अपने हिसाब से क्षेत्र में विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशियों को वोट दिया।
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चाहते हैं जो क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी के साथ सफाई का बेहतर इंतजाम कर सके। उन्होंने अपनी प्राथमिकता के हिसाब से बिना भेदभाव के योग्य प्रत्याशी को वोट दिया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि पहली बार वोट देकर अच्छा लगा। मतदान कर लगा कि अब वे लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार है और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकते हैं।
-
- पहली बार मतदान कर बेहतर महसूस हुआ। मैंने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने में सक्षम नजर आने वाले प्रत्याशी को वोट दिया है। क्षेत्र में अच्छी सड़कें, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं होना जरूरी है। उम्मीद है कि चुना गया प्रतिनिधि क्षेत्र का विकास करेगा।-नैंसी कुमारी (20), हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- पहली बार वोट देने का अनुभव खास अनुभव रहा। मैंने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया है जो क्षेत्र में सफाई, सड़क और बेहतर सुविधाओं पर ध्यान दे सके। हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना न करना पड़े।-आयुष कुमार (19), हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा।
-
- मैंने अपना पहला वोट ऐसे प्रत्याशी को दिया है जो जनता की समस्याओं को समझकर काम करे। बेहतर सड़कें, स्वच्छ माहौल और क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को दूर करना जरूरी है। उम्मीद है कि सही नेतृत्व मिलने से हमारे आसपास की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा।-कल्पना कुमारी (20), हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा।
-
-पहली बार मतदान कर अच्छा लगा। ऐसा महसूस हुआ कि अब वे लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बन गई हूं और क्षेत्र की दिशा तय करने में उनका योगदान होगा। सड़क, सफाई और स्वच्छ वातावरण जैसी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। उम्मीद है कि नया प्रतिनिधि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।-रोशनी कुमारी (18), सेक्टर 6 धारूहेड़ा।

------------
पहली बार मतदान कर अच्छा लगा। अपने हिसाब से ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया जो क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर सके। बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित जनसुविधाएं लोगों की बड़ी जरूरत हैं। उम्मीद है कि चुना गया प्रत्याशी जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करेगा।-खुशबू कुमारी (19), सेक्टर 6 धारूहेड़ा।
-----------

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

नैंसी कुमारी,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed