{"_id":"68f2a05e8714b5abda0171cd","slug":"young-researchers-present-innovative-project-in-malaysia-rewari-news-c-198-1-rew1001-227663-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा शोधार्थियों ने मलेशिया में प्रस्तुत किया अभिनव प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा शोधार्थियों ने मलेशिया में प्रस्तुत किया अभिनव प्रोजेक्ट
Sat, 18 Oct 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 26गांव भाकली के निशिकांत यादव और हिमाचल प्रदेश की मेघा ठाकुर। स्रोत : स्थानीय नागर
- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
रेवाड़ी। मलेशिया में आयोजित ग्लोबल फ्यूचर फोरम 2025 में गांव भकली के निशिकांत यादव और हिमाचल प्रदेश की मेघा ठाकुर ने भाग लेकर अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया। दोनों एमएससी हॉर्टिकल्चर (फ्रूट साइंस) के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
दोनों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट बागवानी उत्पादों के शेल्फ-लाइफ विस्तार के लिए स्मार्ट एआई टैग पर प्रस्तुति दी। यह परियोजना कृषि विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संयोजन से खाद्य अपव्यय को कम करने और फलों-सब्ज़ियों की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार है।
इन स्मार्ट एआई टेग्स की मदद से फलों और सब्ज़ियों की ताजगी, तापमान, आर्द्रता तथा गैस स्तर जैसी जानकारियां रियल-टाइम में मॉनिटर की जा सकती हैं। यह तकनीक किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं सभी के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है, जिससे उत्पाद का शेल्फ-लाइफ बढ़ेगा, नुकसान घटेगा और खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
निशिकांत यादव ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य है कि तकनीक को कृषि से जोड़कर हम खाद्य सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में योगदान दें।
वहीं, मेघा ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल फ्यूचर फोरम जैसे मंच हमारे जैसे युवाओं को अपनी सोच और नवाचार को विश्व स्तर पर साझा करने का अवसर देते हैं। हमें खुशी है कि हमारे विचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।”