फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man's neck cut by electric wire passing through roof, condition critical

Rewari News: छत से गुजर रहे बिजली की तार से युवक की गर्दन कटी, हालत गंभीर

Wed, 01 Jan 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man's neck cut by electric wire passing through roof, condition critical
फोटो: 15रेवाड़ी। बिजली की तार से गर्दन कटने के बाद घायल अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। घर की छत से गुजर रहे बिजली के तार से उलझने के कारण एक युवक की गर्दन कट गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहर के सरस्वती विहार में गली नंबर 5 के निवासी त्रिलोक चंद ने बताया कि उनका बेटा बंटी (38) किसी कार्य से घर की छत पर गया था। छत से गुजर रहे बिजली के तार में उलझने के कारण उसकी गर्दन कट गई। उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर 8 टांके लगाए गए। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बिजली का तार कई घरों की छतों से होकर गुजर रहा है। इनमें करंट नहीं है और इसे बिजली विभाग ने डैमेज लाइन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन तारों से आए दिन हादसे होते हैं। उनकी पुत्रवधू पूजा भी तार की चपेट में आकर घायल हो चुकी है। इसकी शिकायत विधायक से लेकर संबंधित विभाग से कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी मांग है कि कई घरों से गुजर रही इन तारों को तुरंत हटाया जाए। बिजली विभाग के जय सिंह ने कहा कि जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, वे सीधे ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल युवक का हाल जाना। उन्होंने कहा कि उक्त बिजली की लाइन स्थाई तौर पर बंद की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed