{"_id":"6647b988be55c73f0f0a21b6","slug":"young-mans-decomposed-body-found-not-identified-rewari-news-c-198-1-rew1001-204542-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक की सड़ी-गली लाश मिली, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक की सड़ी-गली लाश मिली, शिनाख्त नहीं
Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की सड़ी गली लाश बरामद की गई। शव से काफी दुर्गंध उठ रही थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में जोहड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा है। इसका पता तब चला जब दुर्गंध उठने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि मरने वाला कौन है और उसकी मौत कैसे हुई। बावल के थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि शव की शिनाख्त को लेकर आसपास के जिलों के थानों में भी सूचना भेजी गई है। शिनाख्त के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। शव इतना सड़ चुका है कि चेहरा भी पहचाना मुश्किल है।