{"_id":"66b1c4d246b10823c7081df7","slug":"young-man-got-depressed-and-committed-suicide-by-hanging-himself-when-company-fired-him-from-job-in-rewari-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: कंपनी ने नौकरी से निकाला तो डिप्रेशन में आया युवक, फंदा लगाकर दी जान; कुछ समय से था मृतक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: कंपनी ने नौकरी से निकाला तो डिप्रेशन में आया युवक, फंदा लगाकर दी जान; कुछ समय से था मृतक बीमार
Tue, 06 Aug 2024 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:08 PM IST
सार
मृतक अनमोल एक स्थानीय कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले वह बीमार हो गया था और उसके बाद अपने गांव चला गया। बीमार होने के बाद वह 10 दिन से नौकरी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी की धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सिरसा जिले के दत्ता खेड़ी गांव निवासी अनमोल (22) के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अनमोल के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि अनमोल ने डिप्रेशन की वजह से अपनी जान दी है।
विज्ञापन
दरअसल, अनमोल एक स्थानीय कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले वह बीमार हो गया था और उसके बाद अपने गांव चला गया। बीमार होने के बाद वह 10 दिन से नौकरी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। अनमोल इस कारण काफी परेशान रहने लगा और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन