{"_id":"5d4881c28ebc3e6cd3277011","slug":"young-man-commits-sucide-rewari-news-rtk509871866","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में असफल होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में असफल होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
रेवाड़ी। मयंक(फाइल फोटो)
- फोटो : Rewari
पिछले दिनों रेवाड़ी में हुई सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल होने के बाद तनाव में चल रहे बावल थाना क्षेत्र के गांव खंडोडा निवासी युवक मयंक ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार गांव खंडोडा में करीब 21 वर्षीय मयंक ने रविवार रात घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे ट्रॅामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मयंक सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा फेल हो जाने से तनाव में चल रहा था।
बताया गया है कि मयंक अपने पिता का इकलौती बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। वह बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता उसे सेना में भर्ती कराना चाहता थे। 25 जुलाई को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित सेना की भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ पूरी नहीं कर पाया था। सेना भर्ती के लिए वह पिछले छह माह से तैयारी कर रहा था। सेना भर्ती में फेल होने के बाद से ही मयंक तनाव में चल रहा था। हालांकि उसके परिजनों ने उसे काफी समझाया। इससे पहले भी वह नेवी की भर्ती में कुछ ही नंबरों से फेल हो गया था। उस समय भी वह काफी परेेशान था।