{"_id":"6761be969401df488b0f113b","slug":"young-man-beaten-after-stopping-car-snatched-cash-rewari-news-c-198-1-rew1001-212917-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी रोककर युवक से मारपीट, नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी रोककर युवक से मारपीट, नकदी छीनी
Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव गोठड़ा जा रहे युवक की गाड़ी रोककर दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और उससे नकदी छीनकर फरार हो गए।
नाहड़ चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा टप्पा निवासी रासीन ने बताया कि वह 12 दिसंबर को अपनी गाड़ी में गांव भगवानपुर की ढाणी से अपने दोस्त रवि यादव व उसके परिवार को लेकर बुहाना राजस्थान गया था। जब वह रात को करीब 12 बजे रवि यादव व उसके परिवार को भगवानपुर में छोड़कर वापस अपने गांव गोठड़ा जा रहा था तो गांव भगवानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया और सुरेन्द्र ने उसकी जेब से जबरदस्ती 2000 रुपये छीन लिए व नरेंद्र ने उसकी गाड़ी को एक पेड़ में ठोक दिया तथा दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।