फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yogasana shines in Khelo India University Games held in Jodhpur

Rewari News: जोधपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चमका योगासन

Fri, 28 Nov 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Yogasana shines in Khelo India University Games held in Jodhpur
योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के तहत योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक जोधपुर के चैनपुरा स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि उन्हें प्रतियोगिता में चीफ जज के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। वहीं हिसार योग के सचिव अनुज कौशिक ने टीएसआर टीम में अपनी सेवाएं दीं।
डॉ. युद्धवीर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिनमें पुरुष एवं महिला वर्ग की शीर्ष आठ टीमों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में योग भारत के अध्यक्ष उदित सेठ, महासचिव डॉ. जयदीप आर्य और कोषाध्यक्ष रचित कौशिक ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. आर्य ने कहा कि योग खेल तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन मार्च में मुंबई में किया जाएगा जिसमें लगभग 75 देशों की भागीदारी संभावित है। साथ ही आगामी एशियन गेम्स में योग को डेमोंस्ट्रेटिव स्पोर्ट के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में हो होगा। योग को शामिल करवाने की सिफारिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed