{"_id":"6aef6f501a4be2630e02c2a4","slug":"yadav-community-submits-memorandum-to-sp-against-prof-sangeet-ragi-rewari-news-c-198-1-rew1001-248431-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ यादव समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ यादव समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने के लिए पहुंचे समाज के लोग। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर ने यादव व अहीर समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल यादव की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 3 नवंबर को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बहस के दौरान संगीत रागी ने यादव-अहीर समाज के प्रति जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
महासभा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कार्यक्रम में पूरे समाज को निशाना बनाते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। संगठन ने इसे सामाजिक गरिमा और विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव के खिलाफ बताते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन उप अधीक्षक संजीव बल्हारा के माध्यम से एसपी को सौंपा गया। महासभा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री जगमोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान सिंह एडवोकेट, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख जसवीर प्रधान, जिला अध्यक्ष नितिन यादव सहित महासभा के पदाधिकारी और करीब 200 लोग मौजूद रहे।