फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Writers and artists were honored

Rewari News: साहित्यकारों और कलाकारों को किया गया सम्मानित

Sun, 16 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Writers and artists were honored
फोटो: 20रेवाड़ी। बावल भवन में आयोजित कार्यक्रम में विपिन सुनेजा 'शायक' की नव प्रकाशित कृति 'र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साहित्यिक संस्था मित्रम् की ओर से एक वासंती शाम-रेवाड़ी के नाम का आयोजन बाल भवन में किया गया। इसमें संगीत, नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय शहीद फाउंडेशन के संयोजक मेजर टीसी राव ने की। स्वागताध्यक्ष अधिवक्ता नरेश चौहान रहे। इस मौके पर पुस्तक प्रदर्शनी लगई गई और पुस्तक लोकार्पण किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं बल्कि दिशा बोधक होता है। साहित्यकारों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मेजर राव ने रेवाड़ी के इतिहास, कला संस्कृति एवं साहित्य पर केंद्रित कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। वरिष्ठ साहित्यकार विपिन सुनेजा शायक की नव प्रकाशित कृति रेवाड़ी से बोल रहा हूं का विमोचन किया गया। उन्हीं के द्वारा लिखित नाटिका रेवा नगरी का मंचन किया गया। पांच कवियों की रचनाओं की गीतमाला प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी सतेंद्र प्रसाद टपूकड़ा, सुधीर भार्गव, दिनेश कपूर तथा नरेश चौहान एडवोकेट ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर साहित्यकारों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हास्य कवि हलचल हरियाणवी, प्रो. रमेश चंद्र शर्मा (रेवाड़ी), त्रिलोक कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा (गुरुग्राम), मंतोष कोसला (दिल्ली) शमशेर कोसलिया, विजयपाल सेहलंगिया (महेंद्रगढ़) शामिल हैं।
संगीतज्ञ श्रीपति शेखावत, अजय शर्मा, डॉ. हरिप्रकाश, संजीता यादव, गीतांजलि शर्मा, सुषमा अग्रवाल और पूनम भारद्वाज की गीतमाला की सराहना की गई। वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल शर्मा, लवली सोनी, ललित वर्मा,सुहाना, समीक्षा, आराध्या, योगेश कौशिक अजय शर्मा का अभिनय सराहा गया।


आयोजन समिति की ओर से खूबराम सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, युवराज, राजेश भुलक्कड़, नाहर सिंह ने विभिन्न प्रभार संभाले। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed