फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wrestlers of IGU showed stamina in wrestling

आईजीयू के पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दमखम

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers of IGU showed stamina in wrestling
अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विजेता आईजीयू के पहलवानों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. जेप? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के पहलवानों ने 30 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इन प्रतियोगिताओं में इस वर्ष आईजीयू के पहलवानों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विजेताओं में पहलवान अनिल और विशाल ने स्वर्ण पदक, विपिन, अमन और हिमांशु ने रजत पदक, जबकि संजीत ने कांस्य पदक अलग-अलग भार वर्ग में जीता। उधर, विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रनर अप ट्रॉफी भी जीती। सीमित संसाधनों में यह जीत आईजीयू मीरपुर की रिकॉर्ड उपलब्धि है। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग, आईजी विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने भी खिलाड़ियों को सराहा। खेल निदेशक डॉ. अदिति शर्मा और सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका कहा कि विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed