फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Worshiping Shanidev and praying for happiness and prosperity

Rewari News: शनिदेव की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Shanidev and praying for happiness and prosperity
गांव कालड़ावास के शिव शनिदेव मंदिर में हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण
बावल। गांव कालड़ावास स्थित शिव शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर हवन किया गया। गांव सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर धर्म और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के बीच हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यजमान की भूमिका नरेंद्र गौड़ व उनकी पत्नी शीतल ने निभाई। इस मौके पर शारदा देवी, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, साहिल गौड़, राजेंद्र कुमार, भारती गौड़, मुस्कान गौड़, खुशी गौड़, आयुष गौड़, मंजू देवी, मुन्नी देवी, राजेंद्र कुमार, रेखा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed