{"_id":"6249e2e00d533b7cc54966a0","slug":"worship-of-brahmacharini-sought-blessings-rewari-news-rtk642885317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने घरों में मंदिरों में देवी मां की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं का मनाना है कि जो भी सच्चे मन से देवी मां की पूजा-अर्चना करता है तो उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस दौरान भक्तों के जयकारे से देवालय गुंजायमान रहे।
नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी व सोमवार को चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। शहर के देवी मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के बारह हजारी स्थित दुर्गा मंदिर, गोल चक्कर स्थित प्राचीन देवी मंदिर, बड़ा तालाब स्थित देेवी मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दराज से भी आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान डॉ. तन्नू, कांता देवी, सारिका और नीरू ने बताया कि उन्हें नवरात्र आने का इंतजार रहता है। इन नौ दिनों में वे मां की पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए खुशहाली मांगती हैं। उन्होेंने कहा कि देवी मां के दर्शन मात्र से ही सब दुख दूर हो जाते हैं। दुर्गा मंदिर में शाम के समय महिलाएं माता के भजन गाकर उनकी आरती करती हैं।
उधर, पंडित हरीश तिवारी ने बताया कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से देवी मां की पूजा करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
धूमधाम से मनाया जाएगा ईशर गंगौर मेला
रेवाड़ी। ठठेरा समाज की ओर से सोमवार को श्री ईशर गंगौर मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी मेले के प्रधान भूपेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि मेले में आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान काली माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले में झांकियां श्रीमुरली मनोहर मंदिर ठठेरा मोहल्ला से शुरू हो कर मुख्य बाजारों से होते हुए नई आबादी ठठेरा बगीची पर पहुंचेगी। मेले के मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव होंगी। संवाद