फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Checked the height and weight of children at the Anganwadi center.

Rewari News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के ऊंचाई-वजन की जांच की

Tue, 06 Oct 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Checked the height and weight of children at the Anganwadi center.
अभिभावकों को जागरूक करतीं सुपरवाइजर संतोष। स्रोत : विभाग
कोसली। गांव कान्हड़वास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई और वजन की जांच की गई। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

सुपरवाइजर संतोष ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने और उन्हें पौष्टिक व संतुलित आहार देने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां कर खेल-खेल में सीखने का माहौल तैयार किया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता, अच्छी आदतों और नियमित दिनचर्या के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सरताज, विमला, सरिता, हेल्पर सुमित्रा, सुनीता सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed