{"_id":"5ea07af18ebc3e90a8331ff9","slug":"workers-arrested-come-from-punjab-case-file-rewari-rewari-news-rtk551941573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के फतेहगढ़ से 350 किमी. पैदल चलकर पहुंचे श्रमिक धारुहेड़ा में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के फतेहगढ़ से 350 किमी. पैदल चलकर पहुंचे श्रमिक धारुहेड़ा में पकड़े गए
विज्ञापन
कोटकासिम रोड पर बोलनी नाका पर वाहन चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते डयूटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पंजाब के फतेहगढ़ से पैदल भागलपुर और कटिहार जाने के लिए निकला श्रमिकों का एक जत्था 350 किमी. पैदल चलने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारुहेड़ा में पकड़ा गया। वहीं गांव के लिए निकले कुछ अन्य श्रमिकों को पुलिस ने लॉकडाउन की अवहेलना का केस दर्ज करते हुए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। कुल मिलाकर ये 40 प्रवासी मजदूर थे।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कस्बे के भगत सिंह चौक पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को सुबह वह भगत सिंह नाका पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थे। इसी दौरान हाईवे की ओर से कुछ लोगों को आते हुए देखा। पुलिस की मदद से उन्हें रुकवाकर पूछताछ की गई तो बताया कि वे रोजका गांव में कार्य पूरा करने के बाद अपने गांव उत्तरप्रदेश जा रहे हैं। जिनकी पहचान यूपी के जिला लखीमपुर निवासी रणजीत, लोकेश, अखिलेश, निरंजन, रिंकू, जयसिंह, अंशु, रघुनंदन, पन्ना व कृष्ण कुमार के रूप में हुई। इसी क्रम में कुछ देर बाद करीब 15 लोगों का अन्य दल आता दिखाई दिया। उन्हें भी काबू कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे सभी गुरुग्राम के गांव खलीलपुर में कार्य करते थे। कार्य पूरा होने के बाद वे वापस अपने गांव जाने के लिए निकले है। जिनकी पहचान यूपी के शाहजहांपुर जिला निवासी अरविंद, धीरसिंह, राम संसार, बदायू निवासी बबलू, सचिन, गंगा प्रसाद, सुमेरी, देवेंद्र, प्रवेश, नितिन, जीसुख, हरिशंकर, ओमप्रकाश, हरपाल व अमरोहा निवासी पप्पू के रूप में हुई।
फतहेगढ़ में मजदूरी करते थे बिहार के श्रमिक
इस दौरान करीब 14 लोगों का एक और समूह आता दिखाई दिया। पुलिस की मदद से उन्हें रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे सभी बिहार के रहने वाले हैं और पंजाब के फतेहगढ़ जिला में मजदूरी करते थे। वहां से कार्य पूरा होने के बाद वे पुलिस से बचते हुए पंजाब से यहां तक पहुंचे हैं। इनकी पहचान बिहार के भागलपुर जिला निवासी रामजी कुमार, रूदल, दीपक, नितेश, विक्रम, राहुल, जितेंद्र, मृत्युंजय, कटिहार जिला निवासी रतन, प्रकाश, सौरभ, राणा कुमार व आलोक के रूप में हुई। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बफर जोन पाडला में घूम रहा था राजस्थान निवासी
खोल थाना पुलिस ने प्रशासन के आदेशों के बावजूद राजस्थान की सीमा के पार बफर जोन में शामिल गांव पाडला में बेवजह घूमने के आरोप में मांढन थाना निवासी एक व्यक्ति भजन लाल को काबू किया है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसी क्रम में गांव धवाना निवासी अर्जुन को भी बेवजह बाहर घूमते हुए काबू किया गया है।