फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work on the first phase of the stormwater project begins

Rewari News: स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के पहले चरण का कार्य शुरू

Fri, 06 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Work on the first phase of the stormwater project begins
अनाज मंडी मार्ग के पास डाली जा रही पाइपलाइन। संवाद
रेवाड़ी। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही दो नए मेन पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक पुराने पंपिंग स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने के दौरान अधिकांश स्थानों पर सड़क को खोदने की बजाय सड़क के किनारे-किनारे लाइन डाली जाएगी जिससे कि यातायात प्रभावित न हो। इस पाइपलाइन से केवल वर्षा जल की ही निकासी होगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद शहर के आधे से अधिक हिस्से में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। खासतौर पर ब्रास मार्केट, बावल रोड, मॉडल टाउन, बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र, नाईवाली चौक, नई आबादी और उससे जुड़े इलाकों की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। बारिश का पानी कई दिनों तक सड़कों पर भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के तहत दो नए पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला बावल रोड पर नाले के पास बनेगा, जहां नगर परिषद की जमीन उपलब्ध है। दूसरा पंपिंग स्टेशन नई आबादी के पीछे रेलवे लाइन के पास बनाया जाएगा।
इसके लिए रेलवे से 10 वर्ष की अवधि के लिए जमीन लीज पर ली गई है। इसके बदले करीब 35 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके अलावा नयागांव के पास पहले से बने मेन पंपिंग स्टेशन की पुरानी मशीनरी को अपग्रेड किया जाएगा। संवाद
--
परियोजना को दो भागों में किया विभाजित
स्ट्रॉम वाटर परियोजना को दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम बावल रोड डिस्पोजल के हिस्से की अनुमानित लागत 4.64 करोड़ रहेगी। इससे मॉडल टाउन का लो लाइन जोन, ब्रॉस मार्केट क्षेत्र, बावल रोड, बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र कवर होगा। वहीं नई आबादी एवं केंद्रीय बाजार क्षेत्र के दूसरे भाग में नई आबादी का सबसे लो लाइन क्षेत्र, ऑटो मार्केट, नाईवाली क्षेत्र, पुरानी सब्जी मंडी व रेलवे रोड क्षेत्र को शामिल किया है। इसकी लागत करीब 8.65 करोड़ रुपये है। इस पैकेज से बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्र को तेज बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी से बड़े स्तर पर राहत मिलेगी। दिसंबर 2025 में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण और अपग्रेडेशन से जुड़ा पहला टेंडर जारी किया गया था। परियोजना में नयागांव स्थित मुख्य स्टॉर्म वाटर पंपिंग स्टेशन के उन्नयन से लेकर बावल रोड क्षेत्र में इनलेट पंपिंग स्टेशन और नाले के निर्माण तक कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।


--
दिसंबर में मिली थी परियोजना को मंजूरी

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि कुल 26.05 करोड़ की स्टॉर्म वॉटर परियोजना को दिसंबर के पहले सप्ताह में मंजूरी मिली थी। शहर में बारिश के पानी के जमा होने की एक बड़ी समस्या थी। सरकार के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखा था। बाद में स्टॉर्म वॉटर परियोजना को सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी। इस परियोजना के माध्यम से शहर के करीब आधे हिस्से को सीधा लाभ प्राप्त होगा तथा जलभराव की समस्या में व्यापक सुधार होगा। करीब 80 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।


-
वर्जन
स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो चुका है। अनाज मंडी मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। विभाग की तरफ से कार्य तेजी से किया जा रहा है।- नवीन, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।

अनाज मंडी मार्ग के पास डाली जा रही पाइपलाइन। संवाद

अनाज मंडी मार्ग के पास डाली जा रही पाइपलाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed