{"_id":"667f0c0eedece5f8e70ccef4","slug":"womens-safety-is-priority-sp-gaurav-rewari-news-c-198-1-rew1001-206143-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा है प्राथमिकता : एसपी गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा है प्राथमिकता : एसपी गौरव
Sat, 29 Jun 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसपी गौरव
रेवाड़ी। सोनीपत से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने बतौर रेवाड़ी एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी व सभी शाखा इंचार्जों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सुबह लघु सचिवालय पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ स्वागत किया गया।
गौरव राजपुरोहित 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक हैं। उन्होंने डीसीपी ईस्ट सोनीपत के अलावा एएसपी असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधीनस्थों को क्राइम कंट्रोल करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराधों और नशे की रोकथाम प्राथमिकता रहेगी।
रेवाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानूनों को सफलतापूर्वक लागू करवाया जायगा। उन्होंने कहा कि फरियादियों की प्राथमिकता पर सुनवाई कर न्याय दिलवाया जाएगा। एसपी ने कहा कि समय-समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये रहेंगी नए एसपी की प्राथमिकता
महिलाओं की सुरक्षा
साइबर अपराधों पर अंकुश
नशे की रोकथाम
ट्रैफिक व्यवस्था
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश
पीड़ित फरियादों की तुरंत सुनवाई
क्राइम पर कंट्रोल