फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women took to the streets to seek hospital

Rewari News: अस्पताल के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 18 Jan 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Women took to the streets to seek hospital
अस्पताल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : एका के पैढ़त स्थित जाखई महाराज के मेला में लगी भक्तों की कतार। संवाद
रेवाड़ी। दो सौ बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले महिलाओं ने गांव भगवानपुर में अस्पताल का निर्माण कराने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। महिलाएं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के आवास पर पहुंचीं जहां स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नाम ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति ने बात के लिए स्वास्थ्य मंत्री से समय देने की मांग की ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने रामपुरा में केंद्रीय मंत्री के आवास के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में महिलाओं के आने की सूचना को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष समिति ने ज्ञापन में बताया कि अस्पताल निर्माण करवाने का आश्वासन मिलने पर ही पंचायत ने जलघर के लिए 10 एकड़ जमीन दी थी। इसकी रजिस्ट्री भी संबंधित विभाग के नाम हो चुकी है। अब सरकार अस्पताल निर्माण करवाने से पीछे हट रही है।
संघर्ष समिति ने बताया कि भगवानपुर रामगढ़ में अस्पताल बनाने का वादा स्वयं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया था। अस्पताल निर्माण के लिए सभी बिंदुओं पर चर्चा के लिए केंद्रीय और स्वास्थ्यमंत्री से दो बार समय मांग चुके है, लेकिन अभी तक समय नहीं मिल पाया है।

संघर्ष समिति ने बताया कि अपनी मांग को लेकर 6 माह से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव भगवानपुर की पंचायत ने सरकार को एनएच 71 के पास सात एकड़, 7 कनाल और 9 मरला जमीन दी हुई है जो अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। सभी शर्तों को पूरा करते हुए दस्तावेज डीसी के माध्यम से निदेशक पंचायत विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed