{"_id":"695ff9d2d402d65d7f02cc7a","slug":"women-took-out-a-kalash-yatra-before-the-bhagwat-katha-rewari-news-c-198-1-rew1001-231750-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भागवत कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भागवत कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : udhampur news
कुंड। गांव जैनाबाद में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा का आयोजन 16 जनवरी तक होगा।
कलश यात्रा के दौरान राज सिंह की ओर से श्रीमद् देवी भागवत जैसे पवित्र ग्रंथ को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मंदिर तक ले जाया गया। इस पावन अवसर पर आचार्य हेमराज भारद्वाज ने विधिवत अगुआई करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, वहीं पुरूष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए साथ चले। इस मौके पर सरपंच भावना यादव सहित उगम, कैलाश, रेखा, बाला, विजेता, मुकेश, शकुंतला, कृष्णा, सावित्री और रमेश ग्रामणी सदस्य रिटायर्ड सूबेदार धर्मपाल सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।