{"_id":"6706ff85c0f0253644077f84","slug":"women-have-got-legal-rights-amit-verma-rewari-news-c-198-1-rew1001-210339-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को कानूनी अधिकार मिले हैं : अमित वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को कानूनी अधिकार मिले हैं : अमित वर्मा
Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में बुधवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में विधान से समाधान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अमित वर्मा ने पहुंचे। इनके साथ एडवोकेट मीनाक्षी यादव और हरि सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि शिविर में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिलाओं पर हिंसा, एसिड अटैक, बलात्कार, दहेज हत्या, मानव तस्करी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून में महिलाओं को कानूनी अधिकार दिए हुए हैं,लेकिन घरेलू कार्य में व्यस्त होने के चलते और कानूनों की जानकारी के अभाव में उन्हें अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से समाज में जागरूकता फैलती है। जो महिलाएं या पुरुष इस प्रकार के शिविरों से सीख कर जाते हैं, वह इन्हें आगे घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान ब्लॉक लेवल पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले का यह पहला कार्यक्रम था।