फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman murder in Rewari

Rewari: महिला की निर्मम हत्या, घर में नहीं था कोई, रात के अंधेरे में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 19 Jul 2025 06:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

48 वर्षीय महिला की उसके घर में निर्मम हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थी। उसका बेटा बाहर पढ़ता है और पति राजस्थान में नौकरी करता है। रात में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Woman murder in Rewari
सुनीता देवी, मृतक महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

मसीत गांव में एक 48 वर्षीय महिला की उसके घर में निर्मम हत्या कर दी गई। जब यह वारदात हुई महिला घर में अकेली थी। घर के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। इसी से आशंका जताई गई है कि रात में बदमाश घर में घुसे और लूटपाट के विरोध में उन्होंने हत्या की।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता का बेटा अर्जुन पठानकोट में बीएससी नर्सिंग का छात्र है, जबकि पति प्यारेलाल चित्तौड़गढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अर्जुन ने बताया कि मेरी अंतिम बार मां से 17 जुलाई को बात हुई थी। 18 जुलाई को सुबह मैंने बात करने के लिए प्रयास शुरू किए थे, लेकिन शाम तक फोन ऑन नहीं मिला। फिर मैंने पड़ोसी अजय को कॉल कर मां से बात कराने को कहा। घर पर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

  
महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जो निर्मम हत्या की ओर इशारा करते हैं। पास में ही सरिया भी मिला है। मृतका सुनीता देवी का मोबाइल फोन भी गायब मिला है। अर्जुन के अनुसार घर की अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए मिले हैं। कानों की बाली और गले के जेवर भी गायब हैं। घर पर एक सरिया भी पड़ा मिला है, जिस पर खून लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पांच टीमें मामले में जांच कर रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विद्यानंद, डीएसपी कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed