{"_id":"6429c33536a9db38d9097c9f","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-dead-body-found-hanging-on-fan-in-room-rewari-news-c-17-1-112158-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे पर लटका मिला शव
Sun, 02 Apr 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक सोसायटी में शनिवार रात को करीब 40 वर्षीय महिला ने कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाने के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। महिला द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव मामडिया निवासी संजय एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है और परिवार के साथ धारूहेड़ा की विपुल सोसायटी में रहते है। शनिवार की रात को उसकी पत्नी दीपिका ने फ्लैट के दूसरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह बच्चे दीपिका के जगाने के लिए तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दीपिका ने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
परिजनों ने सिटकनी तोड़ कर दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो दीपिका का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने दीपिका को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूचना के बाद महिला के मायका पक्ष के लोग भी धारूहेड़ा पहुंचे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतका के भाई कपिल के बयान पर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।