फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman ASI arrested red handed taking bribe of 10 thousand rupees

10 हजार रुपये की रिश्वत लेती महिला एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman ASI arrested red handed taking bribe of 10 thousand rupees
रेवाड़ी। पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर एक महिला एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी के विवाद के मामले में महिला एएसआई रिश्वत मांग रही थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। हालांकि कोई भी पुलिस का अधिकारी मामले में बयान देने से बचता रहा। फोन मिलाने के बाद भी वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

ढालियावास गांव के रहने वाले अभय सिंह का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। अभय सिंह की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दी हुई थी, जिसके चलते उन पर दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच अधिकारी एएसआई थी। आरोप है कि एएसआई द्वारा अभय सिंह को परेशान किया जा रहा था। दो बार उससे पैसे भी लिए गए थे। मामले में कुछ राहत देने के लिए महिला एएसआई द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत और मांगी जा रही थी। अभय सिंह द्वारा मंगलवार को एएसआई के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी। प्रशासन की ओर से बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नूंह विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयपाल की अगुवाई में टीम गठित की गई और शिकायतकर्ता को महिला थाने में भेजा गया। महिला थाने में एएसआई द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही विजिलेंस ने छापा मारकर रंगे हाथ पकड़ लिया। उधर, महिला थाने की इंस्पेक्टर अनीता कुमारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed