कोसली। कस्बे केएक गांव से महिला और आईटीआई में पढ़ने गई छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस से की गई शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा है कि वह टपूकड़ा में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। 20 फरवरी को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गुड़ियानी आए थे तथा एक स्थान पर पत्नी को छोड़कर बच्चों को जूस पिलाने के लिए एक दुकान पर ले गए। बच्चों को जूस पिलाने बाद वापस आए तो वहां पर उनकी पत्नी नहीं थी। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पूर्व भी उसकी पत्नी अलवर जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ चली गई थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि आईटीआई में पढ़ने वाली उसकी 19 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर से गई थी, लेकिन नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। शाम के समय उसकी बड़ी बेटी के फोन पर छोटी बेटी के मोबाइल नंबर से काल आई। दूसरी तरफ से बोल रहे एक लड़के ने कहा कि उन्होंने शादी कर ली है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को फोन पर बात करने वाले लड़के का नाम भी दिया है। कोसली पुलिस ने मामले से पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।