फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Withdrawal of money by changing debit card, arrested

Rewari News: डेेबिट कार्ड बदल पैसे निकाले, गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of money by changing debit card, arrested
धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा की टीम ने डेबिट कार्ड बदल कर पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव मालाहका निवासी आबिद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव घोषगढ निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया था कि 19 अक्तूबर 2023 को कोसली कोर्ट में तारीख पर गया था। जब वह कोसली के बैंक आफ बडोदा के पास बने एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया तो वहां मौजूद दो युवकों ने धोखे से उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने मामले में एक आरोपी जिला नूंह के गांव मालाहका निवासी आबिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed