{"_id":"660087b08838fc343f0f233a","slug":"wish-for-the-well-being-of-the-family-by-worshiping-holika-rewari-news-c-198-1-rew1001-202489-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होलिका पूजन कर की परिवार की कुशलता की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होलिका पूजन कर की परिवार की कुशलता की कामना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में रविवार को महिलाओं ने व्रत रखकर होलिका पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। देर रात में शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई गई। व्रत रखकर परिवार के कुशल मंगल की कामना की।
इस दौरान महिलाओं ने होलिका के चारों और कच्चा सूत (नाल) लपेटकर तथा जौ, हल्दी, गुड़ जल आदि चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। लोगों ने होलिका पर बिड़कुलों की माला बनाकर भी चढ़ाई। शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। जैसे ही होलिका अग्नि आग लगाई गई उसी समय लोगों ने जयघोष के साथ ही अग्नि से प्रहलाद भक्त को निकालने की परंपरा पूरी की। परंपरानुसार लोगों ने जौ की बालियों को होलिका की अग्नि में भूना। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह पर्व बुराई को जलाने का प्रतीक होता है। इस दिन लोग अच्छे विचार संस्कारों को ग्रहण करने का संकल्प लेते हैं। प्रतिवर्ष होलिका दहन के अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि होली (धुलेंडी) पर्व भगवान श्रीकृष्ण के समय से ही मनाया जा रहा है।
होली पर शहर वासियों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल
पूरे दिन गश्त करेगी पुलिस, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। होली के दिन सोमवार को राशनिंग के बाद भी शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। पेयजल को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त पर रहेगी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई हेमंत कुमार ने बताया कि होली पर इस बार राशनिंग के बावजूद पूरे शहर को पानी नियमित रूप से दिया जाएगा। नहर में पानी 31 मार्च को आने की उम्मीद है। इसलिए फिलहाल अल्टरनेट-डे (एक दिन छोड़कर) सप्लाई की जा रही है। कहा कि लोगों को पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा होली पर किसी भी प्रकार के हादसे के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसके लिए इमरजेंसी में डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरे दिन गश्त करेगी। होली के दिन हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का त्योहार है। इस दिन नशा करके लोग हुडदंग नहीं करें। त्योहार को हमें अपने परिवार के साथ मिलकर मनाना चाहिए तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून की पालन करें। हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रहे। किसी भी तरह की घटना अथवा हुडदंग से संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए आम जन डायल 112 पर ही सूचना दे सकते ते हैं। हैं। डायल 112 को अलर्ट मोड पर रखने के साथ पुलिस थानों में भी अतिरिक्त
दोपहर बाद बसों का होगा संचालन, गैस एजेंसी बंद रहेंगी
हर वर्ष रोडवेज प्रबंधन की ओर से धुलेंडी पर डिपो में दोपहर दो बजे तक तो बसों का संचालन बंद रखा जाता है। वहीं गैस एजेंसी संचालकों की ओर से हर होली पर सभी एजेंसियां बंद रखी जाती हैं। इनमें इंडेन और भारत दोनों ही एजेंसियां बंद रहेंगी। वहीं ज्यादातर पेट्रोल पंप खुले रहते हैं। दोपहर बाद कुछ दुकानदार दुकानें खोल भी सकते हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसमें जिला बार के थानों में तैनात 300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के अलावा 80 पुलिस कर्मचारियों की अलग अलग थानों में ड्यूटी लगाने के साथ अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाड़ावास के मेले में उमड़ते हैं श्रद्धालु
जिला में धुलेंडी के अवसर पर सबसे बड़ा मेला गांव भाड़ावास में बाबा मोहनराम का आयोजित होता है। इस मेले में न केवल जिला अपितु पंजाब राजस्थान के साथ दिल्ली और यूपी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे। इसके अतिरिक्त जिला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बाद दूसरा बड़ा मेला गांव सीहा स्थित बाबा रामस्वरूदास का आयोजित होता है।