{"_id":"6aaed01e433ef130310ca2ef","slug":"winners-of-the-painting-rangoli-and-speech-competitions-were-awarded-rewari-news-c-198-1-rew1001-245721-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पेंटिंग, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पेंटिंग, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Sat, 19 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के विजेताओं के साथ प्राचार्य, पूर्व पंच और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर ने की।
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी व गांव के पूर्व पंच सुदेश ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय में 17 सितंबर को पेंटिंग व रंगोली और 19 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इनमें विद्यालय के करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं में दक्ष, यक्षरा, मीनाक्षी, देविका, सोनाली, हर्षिता, चंचल, काजल, महेश, पवन, निशांत, निधि, ध्रुव, प्रिया, पूनम, कविता, बबीता और मुस्कान सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राध्यापिका सीमा, श्याम लाल गुप्ता, शशि कपूर, प्रियंका, लक्ष्मी यादव और रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने किया, जबकि हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने मंच संचालन किया। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले प्रतिभागियों और प्रभारियों का आभार जताया।