फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Window glass broken, heater not installed, patients and attendants shivering

Rewari News: खिड़की का शीशा टूटा, नहीं लगा हीटर, ठिठुर रहे मरीज व तीमारदार

Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Window glass broken, heater not installed, patients and attendants shivering
फोटो : 18बाल चिकित्सा वार्ड नंबर दो में भर्ती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सर्द हवा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसके बाद भी शहर स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को ठंड से बचाने का मुकम्मल इंतजाम नहीं है। शुक्रवार की रात नागरिक अस्पताल के बाल चिकित्सा वार्ड नंबर 2 में जब पड़ताल की गई तो उसमें हीटर की व्यवस्था नहीं मिली। खिड़की का शीशा टूटा हुआ था जिससे सर्द हवा आ रही थी और मरीज के साथ तीमारदार ठिठुरते नजर आए।
नागरिक अस्पताल के बाल चिकित्सा वार्ड नंबर 2 की पड़ताल शुक्रवार की रात संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने की। पूछने पर पता चला कि इस वार्ड में हीटर नहीं लगा है। वार्ड में खिड़की का शीशा टूटा था, जिससे आ रही सर्द हवा से भर्ती महिलाएं और तीमारदार ठिठुर रहे थे। भर्ती महिलाओं ने बताया कि रात में काफी ठंड लगती है। अस्पताल की तरफ से पतला कंबल दिया जाता है। हीटर की व्यवस्था नहीं है। इससे पहले जिस कमरे में थें, वहां हीटर लगा था। ठंड अधिक होने की वजह से 1 मिनट गुजारना मुश्किल है। ठंड से बचाव का इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन


बाल चिकित्सा वार्ड नंबर 2 में भर्ती महिला अंजू ने बताया कि वह चार दिन से भर्ती हैं। अब उनकी छुट्टी होने वाली है। ठंड से बचाव के लिए हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। खिड़की का शीशा टूटा होने से सर्द हवा आती है जिससे मरीज और तीमारदार ठिठुरने के लिए विवश होते हैं। अगर घर से अच्छा कंबल ना लाया जाए तो यहां पर रहना काफी मुश्किल है। अस्पताल का शौचालय भी काफी गंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कंबल के ठिठुरता मिला बुजुर्ग

नागरिक अस्पताल में बिना कंबल के बुजुर्ग व्यक्ति ठिठुरता लला। ठिठुर रहे विवेक ने बताया कि उसकी जांच होनी थी। इसके लिए वह पहले ही रात के समय यहां पर आ गया था। कुछ कर्मचारियों से कंबल की मांग की, लेकिन उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। उम्र अधिक होने की वजह से ठंड भी काफी लग रही है। कंबल की व्यवस्था होती तो किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

-------------

-वार्ड में हीटर ना होना परेशान करने वाली बात है। खिड़की का शीशा टूटा होने से सर्द हवा अंदर आती है जिससे मरीज ठंड से परेशान रहते हैं। अस्पताल प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मरीजों को ठंड से बचाने का इंतजाम होना चाहिए। -सरोज, बाल चिकित्सा वार्ड में भर्ती महिला के साथ तीमारदार

-अस्पताल में सुविधाओं काफी पैसा खर्च किया जाता है, लेकिन सुविधाएं सीमित हैं। व्यवस्था पूरी होनी चाहिए। रात के समय ठंड में बिताना काफी मुश्किल होता है। इससे पहले जिस वार्ड में भर्ती थी, वहां पर हीटर था। बाल चिकित्सा वार्ड नंबर 2 में हीटर नहीं है।- रेनू, बाल चिकित्सा वार्ड नंबर दो में भर्ती महिला


वर्जन

अस्पताल में सभी सुविधाएं हैं। मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी वार्डों में हीटर लगवाए गए हैं। - डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed