फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will go from village to village to tell about anti-farmer policies of the government: Sandeep Yadav

सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में गांव-गांव जाकर बताएंगे: संदीप यादव

Sun, 25 Feb 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Will go from village to village to tell about anti-farmer policies of the government: Sandeep Yadav
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की सामूहिक भारत जोड़ो अभियान की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें देश के लोकतंत्र, स्वायत्त संस्थाओं को बचाने व आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में तानाशाह सरकार के खिलाफ सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं व सिविल सोसायटी को एकजुट होकर लड़ने के लिए आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच जगमाल सिंह ने की।
विज्ञापन

भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय मीडिया व कम्युनिकेशन प्रभारी संदीप यादव के साथ सभी सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में गांव-गांव जाकर बताएंगे।
विज्ञापन

संदीप यादव ने कहा गांव-गांव में किसान न्याय सम्मेलन, युवा न्याय सम्मेलन, महिलाएं न्याय सम्मेलन, आर्थिक न्याय सम्मेलन व सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के साथ वादा करके हुई वादा-खिलाफी के बारे में जागरूक करेंगे। जय किसान आन्दोलन के आनंद यादव ने कहा कि कामयाबी के लिए तीन चीजे बहुत जरूरी है स्पष्टता, सरलता व साहस। दुनिया में व्यक्ति नहीं जीतता उसके विचार जीतते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमरेड दिलीप सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग कर देश के संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है, देश के लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। आज मोदी सरकार देश के लिए और हर ज़िम्मेदार व्यक्ति के लिए उसके सपनों का भारत की तस्वीर को धूमिल कर रही है।

बैठक में मास्टर धर्मसिंह, रतन सिंह, चुन्नीलाल, पूर्व सरपंच जगमाल सिंह, महेन्द्र सिंह, धर्मसिंह, रामनिवास, आनन्द यादव, ऋषिपाल, मोहित, अरुण, तोताराम, विजय सिंह, धर्मपाल, राजाराम, सतपाल चौधरी, राजबाला यादव, जगदीश सिंह, महावीर सिंह, राजकुमार, सतबीर सिंह, विरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, आशिष गुलिया, मनोज यादव, प्रभात सिंह, धनकड़ खाप के प्रधान ओमप्रकाश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed