फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wife accused of sprinkling kerosene, death

पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़कने का आरोप, मौत

Sun, 01 Jun 2014 11:05 PM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नयागांव जाटोंवाला में एक महिला की जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष से उसके भाई ने पुलिस को शिकायत देकर उसके पति पर मिट्टी का तेल छिड़कर जलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नयागांव जाटोवाला  निवासी रमेश कि शादी 12 साल पहले जिला झज्जर के जटवाड़ा निवासी माईधन की लड़की इंद्रमणी के साथ हुई थी शादी के बाद रमेश शराब का आदि हो गया था जिसके कारण पति-पत्नी में कई बार झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था जिसके बाद आरोप है कि पति रमेश ने उसे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी है।
विज्ञापन


 इंद्रमणि के शोर मचाने के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे तत्काल नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार की रात को इंद्रमणि की मौत हो गई। पुलिस को शिकायत में मृतका के भाई ओम ने बताया कि उसके जीजा रमेश ने उसकी बहन पर केरोसिन डालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पति रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed