{"_id":"5e42f4cc8ebc3ee5fe47ead0","slug":"wife-accused-of-murdering-husband-arrested-rewari-news-rtk541784372","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या कराने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या कराने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विक्की की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई आरोपी की पत्नी की पहचान शास्त्री नगर निवासी सुमन के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस हत्या करने के वाले पटौदी की ढाणी जनौला निवासी मुख्य आरोपी मनोज उर्फ चोटी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल 2018 को शास्त्री नगर निवासी 25 वर्षीय विक्की अपने ही घर के अंदर ही मृत मिला था। मृतक की मां बैयजंती के अनुसार उस समय विक्की के गले पर निशान थे तथा खिड़की भी टूटी हुई थी। विक्की शराब पीने का आदी था। उस समय परिजनों ने विक्की की मौत को सामान्य समझते हुए बिना पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया था। जनवरी माह में गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना पुलिस ने सिकंदरपुर से आरोपी मनोज उर्फ चोटी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मनोज ने अप्रैल 2018 में शास्त्री नगर निवासी विक्की की हत्या करना कबूल किया था। इस हत्या में विक्की की पत्नी सुमन भी शामिल थी। रामपुरा थाना पुलिस ने विक्की की मां बैजयंती की शिकायत पर पटौदी निवासी विक्रम, पटौदी की ही धारा कॉलोनी निवासी कुलदीप व मृतक विक्की की पत्नी सुमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पूछताछ में पता लगा था कि सुमन के प्रेमी शास्त्री नगर निवासी अनीश ने सुपारी देकर मनोज उर्फ चोटी व उसके साथियों से विक्की की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोबारा आरोपी पत्नी को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया।