फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   When the bus seat broke, the school manager beat the student with a stick

Rewari News: बस की सीट टूटी तो स्कूल प्रबंधक ने डंडे से छात्र को पीटा

Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
When the bus seat broke, the school manager beat the student with a stick
रेवाड़ी। एक निजी स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ आठवीं क्लास के एक बच्चे को डंडे से पीटने का मामला दर्ज किया गया है। छात्र के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बस की सीट टूटने पर छात्र की पिटाई की गई।
विज्ञापन


गांव सहारनवास निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसक 13 साल का बेटा गांव पीथड़ावास स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 23 दिसंबर को बेटा स्कूल बस में बैठा था। स्कूल बस की एक सीट पहले से टूटी हुई थी, जिसे वेल्डिंग कराया हुआ था। उस पर पहले से दो बच्चे बैठे हुए थे। बस में भीड़ होने पर बेटा भी इसी सीट पर बैठ गया। इससे सीट टूट गई। बताया कि जब बेटा स्कूल पहुंचा तो प्रबंधक ने सीट तोड़ने का आरोप लगाकर बेटे को डरा-धमकाकर डंडे से पिटाई कर दी। बेटा बार-बार कहता रहा कि उसकी कोई गलती नहीं है, लेकिन प्रबंधक ने कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन



बच्चा जब घर पहुंचा तो डरा-सहमा था। उसे बैठने और उठने में काफी तकलीफ हो रही थी। प्रवीण ने जब बेटे के कपड़े उतरवाकर देखे तो पीठ व शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद उन्होंने फोन पर प्रबंधक से बात की। आरोप है कि प्रबंधक ने पहले तो कहा कि उसने ही बच्चे को पीटा है, लेकिन जब विरोध जताया तो उल्टा उन्हें धमकाया। इसके बाद प्रवीण बेटे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल कराने के बाद रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
-तेज सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed