फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   When he refused to give the borrowed goods, he was beaten with sticks.

Rewari News: उधार समान देने से इंकार किया तो लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 27 Jun 2023 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
When he refused to give the borrowed goods, he was beaten with sticks.
रेवाड़ी। शहर के रामपुरा चौक पर उधारी में सामान देने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक दुकानदार के साथ जमकर मारपीट करने के साथ ही करीब 13 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। सूचना के बाद पुलिस की मौके पर पहुंच गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुतुबपुर निवासी हेमंत ने बताया कि उसने रामपुरा चौक पर किराना की दुकान की हुई है। वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गौरव, रानी, हेमंत उर्फ हाडी उसकी दुकान पर पहुंचे और उधार में सामान मांगने लगे, लेकिन उसने उधारी में सामान देने से मना कर दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है कि कुछ देर बाद गौरव व आरोपी हेमंत फिर से उसकी दुकान पर पहुंचे। दोनों के हाथों में लाठी-डंडे थे। उसकी दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचें तो आरोपी दुकान के गल्ले से करीब 13 हजार निकालकर भाग गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed