फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather will remain changeable till 5th February

Rewari News: पांच फरवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable till 5th February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान साढ़े 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। पूरे दिन अच्छी धूप निकली हुई थी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

वीरवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन के समय धूप निकलने के कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। रात के समय में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 फरवरी को आंशिक बादल तथा उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 2 फरवरी को कहीं अलसुबह धुंध आने की संभावना है। 3 फरवरी रात से 5 फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed