{"_id":"69a1e0303cd05ac9d30685c9","slug":"we-will-not-allow-any-game-to-be-played-regarding-the-rajya-sabha-seat-the-decision-of-the-high-command-is-paramount-rao-narendra-rewari-news-c-198-1-rew1001-234312-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सीट को लेकर नहीं होने देंगे खेल, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सीट को लेकर नहीं होने देंगे खेल, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि : राव नरेंद्र
Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र भंग
रेवाड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट जीतेगी जबकि दूसरी शीट भाजपा के खाते में जाएगी। इस बार किसी तरह का खेल नहीं होने देंगे। उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जल्द ही पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रत्याशी तय करेगा।
राव नरेंद्र सिंह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल के साथ रेवाड़ी आए। उन्होंने कहा कि हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा और पार्टी उसी के आधार पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नियुक्तियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर हुई थीं। कैप्टन द्वारा उठाए गए सवालों को उन्होंने व्यक्तिगत राय बताते हुए कहा कि वे उन विचारों से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि नप चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल और पार्षदों का चुनाव बिना सिंबल के कराया जाए। स्याही कांड से जुड़े सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी विधायकों और नेताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि ऐसा कोई विवाद दोबारा नहीं होगा।
उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता और सभी को पार्टी लाइन में रहकर ही बयान देना चाहिए।
-
कहा-विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठे केस बनाए
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी रहे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया सहित अन्य नेताओं के बरी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए झूठे केस बनाए जाते हैं और नेताओं को जेल में रखकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों पर लंबे समय से झूठे मुकदमे दर्ज करवाने का खेल खेल रही है। विपक्ष को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और न्यायपालिका से ही उन्हें न्याय मिल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
निकाय चुनाव की रणनीति बनाई
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने निर्णय लिया गया। चुनाव की रणनीति तैयार की गई।
राव नरेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी के पोसवाल चौक स्थित कार्यालय में जिला कार्यकारिणी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
नेताओं ने पदाधिकारियों से कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। दोनों नेता कांग्रेस के एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के कार्यालय भी पहुंचे।
इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया व सरोज भारद्वाज, पंचायत समिति बावल के पूर्व वाइस चेयरमैन विक्रम कसाना, बावल चौरासी प्रधान सुमेर सिंह जेलदार, जिला पार्षद विनोद गोला मौजूद रहे।