फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We have to maintain the unity and integrity of the country: Dinesh

हमें देश की एकता व अखंडता बरकरार रहनी होगी : दिनेश

Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
We have to maintain the unity and integrity of the country: Dinesh
फोटो : 6पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथिगण साथ में गणमान्य। स्रोत : संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से आजादी के उत्सव के उपलक्ष्य में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा विषय गोष्ठी पंजाबी धर्मशाला में आयोजित की गई। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हामा देश आजाद हुआ। हमें इस आजादी की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हमें देश की एकता और अखंडता बरकरार रखनी होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंस रसोई के संयोजक डॉक्टर नवीन अधलक्खा, आईएमए के सचिव डॉक्टर मनीष तनेजा, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंस के सचिव अनुकूल शर्मा रहे।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि 1857 में मंगल पांडेय के बलिदान से आजादी की मशाल जलनी शुरू हुई। महारानी लक्ष्मीबाई ने इस ज्वाला को अपना बलिदान देकर प्रचंड किया। वीर सावरकर, वीर उधम सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह ने अंग्रेज शासकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद भिवानी के सचिव राजकुमार यादव, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंस के पूर्व प्रधान मनीष अरोड़ा श्याम प्रेमी, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि हम सभी मिलकर प्रण लें कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे ताकि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत बने।
महिला प्रधान निशा सीकरी और डॉक्टर सपना यादव ने आजादी की लड़ाई में सरोजिनी नायडू, दुर्गा भाभी, महारानी लक्ष्मी बाई के योगदान को याद किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता धीरज शर्मा जांगड़ा, राजेंद्र गेरा, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी व केएल कोहली को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम नंदवानी, सोनिया कपूर, कपिल कपूर, रामरतन यादव, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, उप प्रधान हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed